दलाई लामा

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

स्वीकार और प्रतिकार के बीच तुम खड़े हुए हो अविराम

हाथ जोड़े, मुस्कुराते हुए

एक कठोर सत्ता की रीढ़ को दबाए हुए

अपने पैर के अँगूठे से

सत्ताएँ कसमसा रही हैं

लेकिन एक फनकार की तरह

तुमने साधा हुआ है उनको

पूरी दुनिया साँस रोके देख रही है

तुम्हारा अद्भुत संतुलन

अनवरत शांति व मुस्कान के साथ

तुम्हारा टिके रहना ही क्रांति हो गया है।

घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like