साम्यवाद - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

गयाप्रसाद शुक्ल सनेहीगयाप्रसाद शुक्ल सनेही21 Sept 1883 – 20 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

समदर्शी फिर साम्य रूप धर जग में आया,
समता का सन्देश गया घर-घर पहुँचाया ।
धनद रंक का ऊँच नीच का भेद मिटाया,
विचलित हो वैषम्य बहुत रोया चिल्लाया ।।
                   काँटे बोए राह में फूल वही बनते गए,
                   साम्यवाद के स्नेह में सुजन सुधी सनते गए ।।
ठहरा यह सिद्धान्त स्वत्व सबके सम हों फिर,
अधिक जन्म से एक दूसरे कम क्यों हो फिर ।
पर सेवा में लगे लगे क्यों बेदम हों फिर,
जो कुछ भी हो सके साथ ही सब हम हों फिर ।।
                   सांसारिक सम्पत्ति पर सबका सम अधिकार हो,
                   वह खेती या शिल्प हो विद्या या व्यापार हो ।।
गयाप्रसाद शुक्ल सनेही
About the poet

गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

View profile & all 25 Poems / Stories

More from गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

  1. असहयोग कर दो - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    असहयोग कर दो।असहयोग कर दो॥

    12.4K reads
  2. किसान - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    मानापमान का नहीं ध्यान, बकते हैं उनको बदज़ुबान,कारिन्दे कलि के कूचवान, दौड़ाते, देते दुख महान,

    12.3K reads
  3. कोयल - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    काली कुरूप कोयल क्या राग गा रही है,पंचम के स्वर सुहावन सबको सुना रही है।

    12.4K reads
  4. ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर,घरिया-सा घर वस्त्र भूषण अंगारा-से ।

    12.4K reads
  5. घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक,सरस जगत सर सागर भरे- भरे ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like