बौरे बन बागन विहंग विचरत बौरे - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

गयाप्रसाद शुक्ल सनेहीगयाप्रसाद शुक्ल सनेही21 Sept 1883 – 20 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

बौरे बन बागन विहंग विचरत बौरे,
बौरी सी भ्रमर भीर, भ्रमत लखाई है ।
वैरी वर मेरी घर आयो न बसन्त हू में,
बौरी कर दीन्हों मोहिं विरह कसाई है ।
सीख सिखवत बौरी सखियाँ सयानी भई,
बौरे भये बैद कछु दीन्हीं न दवाई है ।
बैरी भरी मालिन चली है भरि झोरी कहा,
बौरी करिबे को औरों बौर यहाँ लाई है ।।
गयाप्रसाद शुक्ल सनेही
About the poet

गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

View profile & all 25 Poems / Stories

More from गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

  1. असहयोग कर दो - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    असहयोग कर दो।असहयोग कर दो॥

    12.4K reads
  2. किसान - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    मानापमान का नहीं ध्यान, बकते हैं उनको बदज़ुबान,कारिन्दे कलि के कूचवान, दौड़ाते, देते दुख महान,

    12.3K reads
  3. कोयल - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    काली कुरूप कोयल क्या राग गा रही है,पंचम के स्वर सुहावन सबको सुना रही है।

    12.4K reads
  4. ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर,घरिया-सा घर वस्त्र भूषण अंगारा-से ।

    12.4K reads
  5. घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक,सरस जगत सर सागर भरे- भरे ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like