खुद से ही बाजी लगी है - गौतम राजरिशी

गौतम राजऋषिगौतम राजऋषि10 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

खुद से ही बाजी लगी है
हाय कैसी जिंदगी है

जब रिवाजें तोड़ता हूँ
घेरे क्यों बेचारगी है

करवटों में बीती रातें
इश्क ने दी पेशगी है

रोया जब तन्हा वो तकिया
रात भर चादर जगी है

अर्थ शब्दों का जो समझो
दोस्ती माने ठगी है

दर-ब-दर भटके हवा क्यूं
मौसमे-आवारगी है

कत्ल कर के मुस्कुराये
क्या कहें क्या सादगी है

{मासिक वर्तमान साहित्य, अगस्त 2009}
गौतम राजऋषि
About the poet

गौतम राजऋषि

View profile & all 29 Poems / Stories