मुंतज़िर - नज़्म

ग़ौसिया ख़ान सबीनग़ौसिया ख़ान सबीन

1 min read · 12.5K reads

जब कभी मैं उदास होती हूँ

इक हुजूम आँसुओं का पलकों पर

मुंतज़िर इज़्न को तड़पाता है

क्या करूँ मैं समझ नहीं आता

किस तरह से तुम्हारी यादों को

सूरत-ए-अश्क में बहा डालूँ

क्या कहूँ इक घुटन का आलम है

मैं हूँ तन्हाई और तिरी यादें

हर घड़ी दिल को आरज़ू है यही

जो अभी तक नहीं हुआ जानाँ

काश ऐसा कभी तो हो जाए

याद आए न तेरी उस से क़ब्ल

तू मिरे सामने चला आए

ग़ौसिया ख़ान सबीन
About the poet

ग़ौसिया ख़ान सबीन

View profile & all 9 Poems / Stories

More from ग़ौसिया ख़ान सबीन

  1. अभी देखी कहाँ हैं आप ने सब ख़ूबियाँ मेरी

    अभी देखी कहाँ हैं आप ने सब ख़ूबियाँ मेरीनिगाहें ढूँढती हैं आप की बस ख़ामियाँ मेरी

    12.4K reads
  2. आँखों में हया रख के भी बेबाक बहुत थे

    आँखों में हया रख के भी बेबाक बहुत थेथे तेरे गुनहगार मगर पाक बहुत थे

    12.4K reads
  3. मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहे

    मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहेज़िंदगी में आप को क्यूँ रहनुमा कहते रहे

    12.5K reads
  4. चल दिया नाज़ ज़माने के उठाने वाला

    चल दिया नाज़ ज़माने के उठाने वालासारे घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला

    12.4K reads
  5. इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून में

    इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून मेंएहसास हो रहा है दिसम्बर का जून में

    12.4K reads