जो उसके पास हुआ मुझसे बड़ा दुख - गणेश पाण्डेय

गणेश पाण्डेयगणेश पाण्डेय13 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

इस घर से
जो निकलना ही हुआ
तो किधर ले चलेंगे मुझे
मेरे क़दम

कहीं तो रुकेंगे
कोई ठिकाना देखकर
किस घर के सामने रुकेंगे
ये पैर

अब इस उम्र में
किस अधेड़ स्त्री को होगा भला
मेरी कातर पुकार का इन्तज़ार

फिर मिली कोई चोट
तो मर नहीं जाऊँगा
डर कर
फिर मुड़ेंगे किधर मेरे पैर
किस दिशा में ढूँढ़ेंगे
कोई रास्ता
किस बस्ती में पहुँच कर
किस स्त्री के कंधे पर रखूँगा सिर
क्या करूँगा जो उसके पास हुआ
मुझसे बड़ा दुख

दो दुखीजन मिल कर
बना सकते हैं क्या
एक छोटा-सा
सुखी घर ।
गणेश पाण्डेय
About the poet

गणेश पाण्डेय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी