माहौल साज़-गार करो मैं नशे में हूँ - गणेश बिहारी तर्ज़

गणेश बिहारी तर्ज़गणेश बिहारी तर्ज़18 Sept 1928

3 min read · 12.4K reads

माहौल साज़-गार करो मैं नशे में हूँ.
ज़िक्र-ए-निगाह-ए-यार करो मैं नशे में हूँ.

ऐ गर्दिशो तुम्हें ज़रा ताख़ीर हो गई
अब मेरा इंतिज़ार करो मैं नशे में हूँ.

मैं तुम को चाहता हूँ. तुम्हीं पर निगाह है
ऐसे में ऐतबार करो मैं नशे में हूँ.

ऐसा न हो के सख़्त का हो सख़्त-तर जवाब
यारो सँभल के वार करो मैं नशे में हूँ.

अब मैं हुदूद-ए-होश-ओ-ख़िरद से गुज़र गया
ठुकराओं चाहे प्यार करो मैं नशे में हूँ.

ख़ुद तर्ज़ जो हिजाब में हो उस से क्या हिजाब
मुझ से निगाहें चार करो मैं नशे में हूँ.
गणेश बिहारी तर्ज़
About the poet

गणेश बिहारी तर्ज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from गणेश बिहारी तर्ज़

  1. दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़ल - गणेश बिहारी तर्ज़

    दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़लउतरा जो नूर, नूर-ए-ख़ुदा बन गई ग़ज़ल

    12.4K reads
  2. अश्क बहने दे यूँ ही - गणेश बिहारी तर्ज़

    अश्क बहने दे यूँ हीलज्ज़ते ग़म कम न कर

    12.4K reads
  3. इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जी - गणेश बिहारी तर्ज़

    इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जीसब कुछ करना इश्क़ न करना, इश्क़ से जान बचाना जी

    12.4K reads
  4. इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरम - गणेश बिहारी तर्ज़

    इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरमकौन अब समझेगा कदरें रेशमी ज़ंजीर की

    12.4K reads
  5. एक नज़र क्या इधर हो गई - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक नज़र क्या इधर हो गईअजनबी हम से हर नज़र हो गई

    12.4K reads