कबै हरि, कृपा करिहौ सुरति मेरी - गदाधर भट्ट

गदाधर भट्टगदाधर भट्ट

2 min read · 12.4K reads

कबै हरि, कृपा करिहौ सुरति मेरी।
और न कोऊ काटनको मोह बेरी॥१॥

काम लोभ आदि ये निरदय अहेरी।
मिलिकै मन मति मृगी चहूँधा घेरी॥२॥

रोपी आइ पास-पासि दुरासा केरी।
देत वाहीमें फिरि फिरि फेरी॥३॥

परी कुपथ कंटक आपदा घनेरी।
नैक ही न पावति भजि भजन सेरी॥४॥

दंभके आरंभ ही सतसंगति डेरी।
करै क्यों गदाधर बिनु करुना तेरी॥५॥
गदाधर भट्ट
About the poet

गदाधर भट्ट

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like