तुम्हारे लिए मुस्कुराती सहर है - फ़व्वाद अहमद

फ़व्वाद अहमदफ़व्वाद अहमद

5 min read · 12.4K reads

तुम्हारे लिए मुस्कुराती सहर है
हमारे लिए रात का ये नगर है

अकेले यहाँ बैठ कर क्या करेंगे
बुलाया है जिस ने हमें वो किधर है

परेशाँ हूँ किस किस का सुर्मा बनाऊँ
यहाँ तो हर इक की उसी पर नज़र है

उजाला हैं रूख़्सार जादू हैं आँखें
ब-ज़ाहिर वो सब की तरह इक बशर है

वो जिस ने हमेशा हमें दुख दिए हैं
तमाशा तो ये है वही चारागर है

निकल कर वहाँ से कहीं दिल न ठहरा
बिचारा अभी तक यहाँ दर-ब-दर है

किसी दिन ये पत्थर भी बातें करेगा
मोहब्बत की नज़रों में इतना असर है

जो पल्कों से गिर जाए आँसू का क़तरा
जो पल्कों में रह जाएगा वो गुहर है

वो ज़िल्लत वो ख़्वारी भी उस के सबब थी
मोहब्बत का सेहरा भी उस दिल के सर है

कोई आ रहा है कोई जा रहा है
समझते हैं दुनिया को ख़ाला का घर है

न कोई पयाम उस की जानिब से आया
न मिलता कहीं अब मिरा नामा-बर है
फ़व्वाद अहमद
About the poet

फ़व्वाद अहमद

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी