धमकियों से डर न जाए आईना - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

धमकियों से डर न जाए आईना
सच से फिर मुकर न जाए आईना

पत्थरों का इक हुजूम है उधर,
कह दो कि उधर न जाए आईना

डर ये है कि झूट सच की जंग में,
टूट कर बिखर न जाए आईना

सैकड़ों क़यामतें हैं राह में,
कह दो आज घर न जाए आईना

पै-बा-पै हक़ीक़तों की ज़र्ब को,
सहते सहते मर न जाए आईना

जब कहेगा सच कहेगा, इसलिए
नज़रों से उतर न जाए आईना

चाँद शर्मसार होगा बे सबब,
आज बाम पर न जाए आईना
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like