वह अपना हिसाब माँगेगा - फ़रीद खान

फ़रीद खानफ़रीद खान29 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

जिसे पता ही नहीं कि उसे बेच दिया गया है,
और एक दिन राह चलते अचानक ही उसे किसी ग़ैर से पता चले
कि उसे बेच दिया गया है ।
तो आज नहीं तो कल,
वह अपना हिसाब माँगेगा ही ।

पानी अपना हिसाब मागेगा एक दिन ।
लौट कर आएगा पूरे वेग से,
वापस माँगने अपनी ज़मीन ।
फ़रीद खान
About the poet

फ़रीद खान

View profile & all 36 Poems / Stories