काफ़िर-ए-इश्क़ को क्या से क्या कर दिया

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

काफ़िर-ए-इश्क़ को क्या से क्या कर दिया

बुत ने हक़ आश्ना आश्ना कर दिया

कोई देखे हक़ीक़त मिरे कुफ़्र की

मैं ने जिस बुत को पूजा ख़ुदा कर दिया

पारसाई धरी रह गई शैख़ की

चशम-ए-जादू-असर तू ने क्या कर दिया

देखने वाले का'बा समझने लगे

कितना रौशन तिरा नक़्श-ए-पा कर दिया

बुत-परस्ती में की मैं ने वो बंदगी

बुत-कदे को भी क़िबला-नुमा कर दिया

ऐ फ़ना मेरी मय्यत पे कहते हैं वो

आप ने अपना वा'दा वफ़ा कर दिया

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads