फिर कोई आया दिल-ए-ज़ार नहीं कोई नहीं
राहरौ[1] होगा, कहीं और चला जायेगा
ढल चुकी रात, बिखरने लगा तारों का ग़ुबार[2]
लड़खड़ाने लगे ऐवानों[3] में ख़्वाबीदः चिराग़
सो गई रस्तः तक-तक के हरइक राहगुज़ार
अजनबी ख़ाक ने धुँदला दिये क़दमों के सुराग़
गुल करो शम्एँ, बढ़ा दो मय-ओ-मीना-ओ-अयाग़[4]
अपने बे-ख़्वाब किवाड़ों को मुक़फ़्फ़ल[5] कर लो
अब यहाँ कोई नहीं, कोई नहीं आयेगा