सितम सिखलाएगा रस्मे-वफ़ा ऐसे नहीं होता - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

सितम सिखलाएगा रस्मे-वफ़ा ऐसे नहीं होता
सनम दिखलाएँगे राहे-ख़ुदा ऐसे नहीं होता

गिनो सब हसरतें जो ख़ूँ हुई हैं तन के मक़तल[1] में
मेरे क़ातिल हिसाबे-खूँबहा[2]ऐसे नहीं होता

जहाने दिल में काम आती हैं तदबीरें न ताज़ीरें[3]
यहाँ पैमाने-तस्लीमो-रज़ा[4]ऐसे नहीं होता

हर इक शब हर घड़ी गुजरे क़यामत, यूँ तो होता है
मगर हर सुबह हो रोजे़-जज़ा[5], ऐसे नहीं होता

रवाँ है नब्ज़े-दौराँ[6], गार्दिशों[7] में आसमाँ सारे
जो तुम कहते हो सब कुछ हो चुका, ऐसे नहीं होता
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like