शाख़ पर ख़ूने-गुल रवाँ है वही - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

शाख़ पर ख़ूने-गुल रवाँ है वही
शोख़ी-ए-रंगे-गुलसिताँ है वही

सर वही है तो आस्ताँ[1] है वही
जाँ वही है तो जाने-जाँ है वही

अब जहाँ मेहरबाँ नहीं कोई
कूचः-ए-यारे-मेहरबाँ है वही

बर्क़[2] सौ बार गिरके ख़ाक हुई
रौनक़े-ख़ाके-आशियाँ है वही

आज की शब विसाल की शब है
दिल से हर रोज़ दासताँ है वही

चाँद-तारे इधर नहीं आते
वरना ज़िंदाँ में आसमाँ है वही

मांटगोमरी जेल
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like