मुझ से पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग
मैने समझा था कि तू है तो दरख़्शां[1] है हयात[2]
तेरा ग़म है तो ग़मे-दहर[3] का झगड़ा क्या है
तेरी सूरत से है आलम[4] में बहारों को सबात[5]
तेरी आँखों के सिवा दुनिया मे रक्खा क्या है
तू जो मिल जाये तो तक़दीर निगूँ[6] हो जाये
यूँ न था, मैने फ़क़त[7] चाहा था यूँ हो जाये
और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा
राहतें[8] और भी हैं वस्ल[9] की राहत के सिवा
अनगिनत सदियों से तरीक़ बहीमाना तिलिस्म[10]
रेशमो-अतलसो-किमख़्वाब में बुनवाये हुए[11]
जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ए-बाज़ार में जिस्म
ख़ाक में लिथड़े हुए, ख़ून मे नहलाये हुए
जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों[12] से
पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों[13] से
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे
अब भी दिलकश[14] है तेरा हुस्न मगर क्या कीजे
और भी दुख हैं ज़माने मे मोहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल[15] की रहत के सिवा