मेरे दिल मेरे मुसाफ़िर - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

मेरे दिल मेरे मुसाफ़िर
हुआ फिर से हुक्म सादिर

के वतन बदर हों हम तुम
दें गली-गली सदाएँ
करें रुख़ नगर-नगर का
के सुराग़ कोई पाएँ

किसी यारे-नामाबर का
हर एक अजनबी से पूछें
जो पता था अपने घर का

सरे-कू-ए-नाशनायाँ
हमें दिन से रात करना
कभी इससे बात करना
कभी उससे बात करना

तुम्हें क्या कहूँ के क्या है
शबे-ग़म बुरी बला है

हमें ये भी था ग़नीमत
जो कोई शुमार होता
हमें क्या बुरा था मरना
अगर एक बार होता
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like