दश्त-ए-तनहाई - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

दश्त-ए-तन्हाई[1] में ऐ जान-ए-जहाँ[2] लरज़ा[3] हैं
तेरी आवाज़ के साये तेरे होंठों के सराब[4]
दश्त-ए-तन्हाई में दूरी के ख़स-ओ-ख़ाक तले[5]
खिल रहे हैं तेरे पहलू के समन[6] और गुलाब

उठ रही है कहीं क़ुर्बत[7] से तेरी साँस की आँच
अपनी ख़ुश्ब में सुलगती हुई मद्धम-मद्धम
दूर् उफ़क़[8] पर चमकती हुई क़तरा क़तरा
गिर रही है तेरी दिलदार नज़र की शबनम[9]

उस क़दर प्यार से ऐ जान-ए जहाँ रक्खा है
दिल के रुख़सार[10] पे इस वक़्त तेरी याद् ने हाथ
यूँ गुमाँ[11] होता है गर्चे है अभी सुबह-ए-फ़िराक़
ढल गया हिज्र का दिन आ भी गई वस्ल की रात
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like