आये कुछ अब्र कुछ शराब आये - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

आए कुछ अब्र कुछ शराब आए
उस के बाद आए जो अज़ाब आए

बाम-ए-मीना से माहताब उतरे
दस्त-ए-साक़ी में आफ़ताब आए

हर रग-ए-ख़ूँ में फिर चराग़ाँ हो
सामने फिर वो बेनक़ाब आए

उम्र के हर वरक़ पे दिल को नज़र
तेरी मेहेर-ओ-वफ़ा के बाब आए

कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब
आज तुम याद बेहिसाब आए

न गई तेरे ग़म की सरदारी
दिल में यूँ रोज़ इन्क़लाब आए

जल उठे बज़्म-ए-ग़ैर के दर-ओ-बाम
जब भी हम ख़ानाख़राब आए

इस तरह अपनी ख़ामोशी गूँजी
गोया हर सिम्त से जवाब आए

फ़ैज़ थी राह सर बसर मंज़िल
हम जहाँ पहुँचे कामयाब आए
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like