तस्वीर तेरी दिल मेरा बहला न सकेगी - फ़ैयाज़ हाशमी

फ़ैयाज़ हाशमीफ़ैयाज़ हाशमी

3 min read · 12.4K reads

तसवीर तेरी दिल मेरा बहला न सकेगी
ये तेरी तरह मुझ से तो शर्मा न सकेगी।

मैं बात करूँगा तो ये खामोश रहेगी
सीने से लगा लूँगा तो ये कुछ न कहेगी
आराम वो क्या देगी जो तड़पा न सकेगी।

ये आँखें हैं ठहरी हुई चंचल वो निगाहें
ये हाथ हैं सहमे हुए और मस्त वो बाहें
पर्छाईं तो इंसान के काम आ न सकेगी।

इन होंठों को फ़ैय्याज़ मैं कुछ दे न सकूँगा
इस ज़ुल्फ़ को मैं हाथ में भी ले न सकूँगा
उलझी हुई रातों को ये सुलझा न सकेगी।
फ़ैयाज़ हाशमी
About the poet

फ़ैयाज़ हाशमी

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like