बर्फ़-बारी की रुत - नज़्म

फ़हमीदा रियाज़फ़हमीदा रियाज़28 Sept 1946 – 21 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

यहीं तो कहीं पर

तुम्हारे लबों ने

मिरे सर्द होंटों से बर्फ़ीले ज़र्रे चुने थे

उसी पेड़ की छाल पर हाथ रख कर

हम इक दिन खड़े थे

यहीं बर्फ़-बारी में हम लड़खड़ाते हुए जा रहे थे

बहक ताज़ा बोसों की सर में समाए

हम-आग़ोशी जिस्म-ओ-जाँ के नशे में

गई बर्फ़-बारी की रुत

और पिघलती हुई बर्फ़ भी बह गई सब

यहाँ कुछ नहीं अब

कि हर शय नई है

हटा कर रिदा बर्फ़ की घास लहरा रही है

हरी पत्तियों की घनी टहनियों में

हवा जब चले तो

गए मौसमों से गुज़रती

हमारी हँसी गूँजती है

फ़हमीदा रियाज़
About the poet

फ़हमीदा रियाज़

View profile & all 63 Poems / Stories