आँखें - नज़्म

फ़हमीदा रियाज़फ़हमीदा रियाज़28 Sept 1946 – 21 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

जिन पर मेरा दिल धड़का था

वो सब बातें दोहराते हो

वो जाने कैसी लड़की है

तुम अब जिस के घर जाते हो

मुझ से कहते थे

बिन काजल अच्छी लगती हैं मेरी आँखें

तुम अब जिस के घर जाते हो

कैसी होंगी उस की आँखें

तन्हाई में खोई-खोई नाज़ुक सपने बुनती होगी

तुम अब जिस के घर जाते हो

क्या वो मुझ से अच्छी होगी

फ़हमीदा रियाज़
About the poet

फ़हमीदा रियाज़

View profile & all 63 Poems / Stories