गौएँ पाई जाती हैं अनेक रंग की
दूध का रंग बना रहता है उजला ही
सजने के गहने रहते कई ढंग के
ढलने वाला सोना होता है एक ही।
मटके, गागर, घड़े, सुराही कई-कई हैं
मगर सभी आकार बने मिट्टी से ही।
होती तो है रंग-बिरंगी न्यारी मुर्गी
किंतु हमें तो अंडा मिलता एक रंग का।
परिमाण नहीं लहराते रहते सागर का
स्वाद समाया लेकिन उसमें एक ही-सा
तादाद नहीं बहती रहती नदियों की
पर संगम उनका एक अकेला सागर ही
अपनाए जाने वाले तो हैं धर्म विविध
किंतु सभी के तत्त्व-सार बस एक ही हैं।
नर-नारी के दो भागों में बँटा है जो
वह जगव्यापी ईश्वर भी तो एक ही है।
जाने-माने गए लोक हैं संख्यातीत
पर लोकों के रक्षक ईश्वर एक ही हैं।
लड़ाई-झगड़े दंगे से हो दूर हम
बिताएँ जीवन इस धरती में एक हो।








