ये वही हैं - एन. सिंह

एन. सिंहएन. सिंह1 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

समरसता की रामनामी ओढ़कर
वे फिर आ गये हैं
अब तुम्हें ही तय करना है कि
ये मनुवादी समरसता
कहाँ ले जाएगी तुम्हें ?
गाय की पूँछ पकड़कर
घर में घुस आए
कसाई की
सज़ा तुम्हें ही तय करनी है
पहचानो
कहीं ये वे ही तो नहीं हैं
जो शम्बूक की हत्या करते और कराते हैं
मन्दिर के द्वार बन्द करते हैं
अनावृत्त मूर्ति को गंगाजल से धोते हैं
घर और गाँव जलाते हैं
गाँवों में नंगा घुमाते हैं
नारायणपुर, बेलछी और पिपरा के अपराधी
कहीं ये ही तो नहीं हैं
भूल की सज़ा
कभी-कभी बहुत भयानक होती है
गले लगाने की साज़िश को समझो
भूलो मत कि
ये वही हैं।
एन. सिंह
About the poet

एन. सिंह

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी