आओ साथ बढ़ें - एन. सिंह

एन. सिंहएन. सिंह1 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

दुकान हमारी भी है
और तुम्हारी भी
ये बात और है कि
हमारी दूकान पर बिकता है
जूता
और तुम्हारी दुकान पर
रामनामी
हमारे लिए जूते का महत्त्व
वही है
तुम्हारे लिए जो है रामनामी का
आओ समानता का
ये तार पकड़ें
एकता के सूत्र गढ़ें
साथ बढ़ें!
एन. सिंह
About the poet

एन. सिंह

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like