गैया

एम. पी. मास्करनेसएम. पी. मास्करनेस

1 min read · 12.4K reads

गैया! तुम जैसा अमिय देता

जानवर भी कहीं है?

धरती पर

मानव ने पाया भी कहीं है?

सत्य है यह

भुला दें कैसे?

तोल कहाँ, मोल कहा

तुम्हारा, बोलो!

दूध, दही, मट्ठा

मक्खन, मलाई, घी, पनीर,

जैसे खाद्य और

यहाँ पाया है किसी ने:

गोमय, मूत्र तुम्हारे

दिलाते जो खाद बढ़िया

कहीं और से मिलता?

अमिय पय देने में

माँ सम हो।

तो हानि क्या

कहलाएँ अपने को

तेरे बाल हम भी!

गैया माँ!

तेरे तो

वत्स का

गोमय बन जाता औषध

इक भयंकर रोगनाशक

गो माता!

धर्मपालिनी तुम हो

कल्पक-तरु ही।

हम पर

न रहे दया तुम्हारी

तो,

यह धरती सब उस दिन ही से

मातृहीन

नष्ट-भ्रष्ट

हो जाए।

बछड़े का पेय

तुम्हारा दूध

चुराते जो मानव

यह सत्य है

पतित होते।

अच्छी माँ!

आदर तुम्हारा

किए बिना

हमारा घर-वार

फुले-फले कैसे?

एम. पी. मास्करनेस
About the poet

एम. पी. मास्करनेस

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like