टेपा सम्मेलन के लिए ग़ज़ल - दुष्यन्त कुमार

दुष्यंत कुमारदुष्यंत कुमार1 Sept 1933 – 30 Sept 1975

6 min read · 12.5K reads

  
याद आता है कि मैं हूँ शंकरन या मंकरन
आप रुकिेए फ़ाइलों में देख आता हूँ मैं

हैं ये चिंतामन अगर तो हैं ये नामों में भ्रमित
इनको दारु की ज़रूरत है ये बतलाता हूँ मैं

मार खाने की तबियत हो तो भट्टाचार्य की
गुलगुली चेहरा उधारी मांग कर लाता हूँ मैं

इनका चेहरा है कि हुक्का है कि है गोबर-गणेश
किस कदर संजीदगी यह सबको समझाता हूँ मैं

उस नई कविता पे मरती ही नहीं हैं लड़कियाँ
इसलिये इस अखाड़े में नित गज़ल गाता हूँ मैं

कौन कहता है निगम को और शिव को आदमी
ये बड़े शैतान मच्छर हैं ये समझाता हूँ मैं

ये सुमन उज्जैन का है इसमें खुशबू तक नहीं
दिल फ़िदा है इसकी बदबू पर कसम खाता हूँ मैं

इससे ज्यादा फ़ितरती इससे हरामी आदमी
हो न हो दुनिया में पर उज्जैन में पाता हूँ मैं

पूछते हैं आप मुझसे उसका हुलिया, उसका हाल
भगवती शर्मा को करके फ़ोन बुलवाता हूँ मैं

वो अवंतीलाल अब धरती पे चलता ही नहीं
एक गुटवारे-सी उसकी शख़्सियत पाता हूँ मैं

सबसे ज़्यादा कीमती चमचा हूँ मैं सरकार का
नाम है मेरा बसंती, राव कहलाता हूँ मैं

प्यार से चाहे शरद की मार लो हर एक गोट
वैसे वो शतरंज का माहिर है, बतलाता हूँ मैं



(रचनाकाल : 1 अप्रैल 1975 के करीब)
दुष्यंत कुमार
About the poet

दुष्यंत कुमार

View profile & all 82 Poems / Stories

More from दुष्यंत कुमार

  1. सूर्य का स्वागत - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  2. आवाज़ों के घेरे - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.5K reads
  3. जलते हुए वन का वसन्त - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  4. साये में धूप - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.6K reads
  5. एक कंठ विषपायी - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like