इस मोड़ से तुम मुड़ गई - दुष्यंत कुमार

दुष्यंत कुमारदुष्यंत कुमार1 Sept 1933 – 30 Sept 1975

5 min read · 12.4K reads

इस मोड़ से तुम मुड़ गई फिर राह सूनी हो गई।

मालूम था मुझको कि हर धारा नदी होती नहीं
हर वृक्ष की हर शाख फूलों से लदी होती नहीं
फिर भी लगा जब तक क़दम आगे बढ़ाऊँगा नहीं,
कैसे कटेगा रास्ता यदि गुनगुनाऊँगा नहीं,
यह सोचकर सारा सफ़र, मैं इस क़दर धीरे चला
लेकिन तुम्हारे साथ फिर रफ़्तार दूनी हो गई!

तुमसे नहीं कोई गिला, हाँ, मन बहुत संतप्त है,
हर एक आँचल प्यार देने को नहीं अभिशप्त है,
हर एक की करुणा यहाँ पर काव्य की थाती नहीं
हर एक की पीड़ा यहाँ संगीत बन पाती नहीं
मैंने बहुत चाहा कि अपने आँसुओं को सोख लूँ
तड़पन मगर उस बार से इस बार दूनी हो गई।

जाने यहाँ, इस राह के, इस मोड़ पर है क्या वजह
हर स्वप्न टूटा इस जगह, हर साथ छूटा इस जगह
इस बार मेरी कल्पना ने फिर वही सपने बुने,
इस बार भी मैंने वही कलियाँ चुनी, काँटे चुने,
मैंने तो बड़ी उम्मीद से तेरी तरफ देखा मगर
जो लग रही थी ज़िन्दगी दुश्वार दूनी हो गई!

इस मोड़ से तुम मुड़ गई, फिर राह सूनी हो गई!
दुष्यंत कुमार
About the poet

दुष्यंत कुमार

View profile & all 82 Poems / Stories

More from दुष्यंत कुमार

  1. सूर्य का स्वागत - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  2. आवाज़ों के घेरे - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.5K reads
  3. जलते हुए वन का वसन्त - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads
  4. साये में धूप - दुष्यंत कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.6K reads
  5. एक कंठ विषपायी - दुष्यन्त कुमार

    जुगन-जुगन बिछुरे रहें, हम तें हरिजन लोग।गाँधी-जोगी-जोग किय, छन में जुगल सँजोग।।91।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like