टकटकाटक - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

कुछ नरम खरगोश के जैसे
कुछ हाथी के जैसे होते।
कुछ तो बड़े भयानक होते
कुछ प्यारी मम्मी से होते।

लगता जैसे बैठ पीठ पर
घोड़ों की आते हैं ये तो।
आंखों के जगते ही जाने
कहां-कहां जाते हैं ये तो।

कभी ये चलते टकटकाटक
और दौड़ते कभी टपाटप।
कभी हंसाते, कभी रुलाते
कभी कराते काम खटाखट।

लगता जैसे खेल खिलाते
आते हैं जीवन में अपने।
कुछ भी हो पर हमें जरूरी
लगते हैं जी अपने सपने।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like