पँख - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

दरवाजा
शायद खुला रह गया है

इसी राह से
आया होगा उड़कर
यह खूबसूरत पंख!

खिड़कियां तो सभी बंद हैं।

शायद सामने वाले पेड़ पर
कोई नया पक्षी आया है।

हो सकता है
बहुत दिनों से रह रहा हो।

दरवाजा खुला हो
तो, ज़रूरी नहीं
अंधड़ तूफान ही
घुस आए घर में

खूबसूरत पंख भी तो
आ सकता है
उड़कर।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like