मैं पढ़ता दीदी भी पढ़ती - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

कभी कभी मन में आता है
क्यों मां दीदी को ही कहती
साग बनाओ, रोटी पोओ ?

कभी कभी मन में आता है
क्यों मां दीदी को ही कहती
कपड़े धोलो, झाड़ू दे लो ?

कभी कभी मन में आता है
क्या मैँ सीख नहीं सकता हूं
साग बनाना, रोटी पोना?

कभी कभी मन में आता है
क्या मैं सीख नहीं सकता हूं
कपड़े धोना, झाड़ू देना ?

मैं पढ़ता दीदी भी पढ़ती
क्यों मां चाहती दीदी ही पर
काम करे बस घर के सारे?

कभी कभी मन में आता है
थक जाती होगी ना दीदी
क्यों ना काम करें हम मिलकर?
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like