खूब समझते चाल आपकी - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

करतब दिखलाते हो जब-जब
अंकल अच्छे तो लगते हो।
इसीलिए तो फिल्म देखते
ओर मज़ा भी आता हमको।

आकर चलती ट्रेन के आगे
मज़े-मज़े से कभी निकलते।
कभी भीत पर टेढ़े-मेढ़े
ऊंचे-ऊंचे तक चढ़ जाते।

पर इतना मत समझो बुद्धू
खूब समझते चाल आपकी।
सब ट्रिक का खेल है प्यारा
करें न कॉपी कभी आपकी।

कम्प्यूटर पर हम भी कितने
जादू से करतब दिखलाते।
उल्टे-सीधे चित्र बनाकर
कहीं की चीज़ कहीं लगाते।

बस एक ही बात है ऐसी
नहीं समझ में आती हमको।
टेढ़ा-मेढ़ा, उल्टा-सीधा
करना क्यों भाता है सबको।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

जिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीतोड़ने दोवे मजबूर हैं अपनी खिसियाहट से।अगर विचार की कोई मूर्ति बन पाती तो वे उसे तोड़ते।— फ़रीद ख़ाँनानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँबुद्ध मुस्कराए हैं‘लाल इमली’ कहते ही इमली नहीं कौंधी दिमाग़ मेंजीभ में पानी नहीं आया— हरीशचंद्र पांडेसोलह की उम्रएक युवा संन्यासिन को देखकरकभी-कभी इसी उम्र में ऊब जाता है मन— हरीशचंद्र पांडे