ख़ौफ के बाहर - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

मैं चौंका जब कहा उसने
कि जब भी चाहा घर लौटना
लगता रहा ख़ौफ
गो कि हर्ज़ न था लौटने में
सोचता हूँ
लौटना तो चाहिए ही घर
जबकि रहना पड़ रहा हो कहीं
घर लौटने ही की तरह
 
लौटना
घर
दरअसल होता है
लौटना ख़ुद अपने में ।
घर
जब तक रहता है घर
कभी ख़त्म नहीं होती
उसकी द्वार-आँखों की
बेचैन उत्सुकताएँ
उसके आँगन-हृदय की
मचलती प्रतीक्षाएँ
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like