घर - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

पापा क्यों अच्छा लगता है
अपना प्यारा-प्यारा घर?
घूम-घाम लें, खेल-खाल लें
नहीं भूलता लेकिन घर।

नहीं आपको लगता पापा
है माँ की गोदी-सा घर।
प्यारी-प्यारी ममता वाला
सुंदर-सुंदर न्यारा घर।

थककर जब वापस आते हैं
कैसे बिछ-बिछ जाता घर।
खिला-पिला आराम दिलाकर
नई ताजगी देता घर।

पर पापा, इक बात बताओ
नहीं न होता सबका घर।
क्या करते होंगे वे बच्चे
जिनके पास नहीं है घर?
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like