दीदी से में पढ़वा दूंगा - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

मैं छोटा हूं इसीलिए तो
तंग मुझे तुम करते हो ना?
लेकिन जिसमें ताकत ज्यादा
उससे तो तुम डरते हो ना?

अब करोगे तंग तो सच में
जा कर दीदी से कह दूंगा
बड़ी स्ट्रांग है मेरी दीदी
उससे पिट्टी करवा दूंगा।

अगर बने तुम अच्छे बच्चे
तो दीदी से मिलवा दूंगा।
रोज़ स्कूल जाती है दीदी
दीदी से में पढ़वा दूंगा।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like