बादल - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

क्या खोया है
बादल का जो
इतना गरज रहा है सब पर।
जाने क्या वह
ढूँढ़ रहा है
एक अनूठी टार्च जलाकर।
अरे-अरे क्यों
रोते हो तुम
ढुलकाकर यूँ आँसू बादल।
तुम तो अच्छे
अच्छे बच्चे
क्यों रोते फिर ऐसे पागल।।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like