जिस्म क्या चीज़ है ये जाँ क्या है
और दोनों के दरमियाँ[1] क्या है
इक ख़ला[2] भीतर, इक ख़ला बाहर
फिर मुकम्मल-सा ये जहाँ क्या है
चार दीवार, छत, ज़मीं वालो
है भी मालूम आशियाँ क्या है
चन्द सिक्कों में तुल गए रिश्ते
सूद क्या और अब ज़ियाँ[3] क्या है
रोज़ जुड़ता है इक नया सफ़हा
ज़िन्दगी की ये दास्ताँ क्या है
और दोनों के दरमियाँ[1] क्या है
इक ख़ला[2] भीतर, इक ख़ला बाहर
फिर मुकम्मल-सा ये जहाँ क्या है
चार दीवार, छत, ज़मीं वालो
है भी मालूम आशियाँ क्या है
चन्द सिक्कों में तुल गए रिश्ते
सूद क्या और अब ज़ियाँ[3] क्या है
रोज़ जुड़ता है इक नया सफ़हा
ज़िन्दगी की ये दास्ताँ क्या है








