रीता जीवन - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

आँखे जब हों भरी - भरी समझ लेना जीवन है रीता
छलक पड़े कोरों से आँसू समझ लेना,दुख में सब बीता

मन में अब भी ताजी हैं छोटी - छोटी कितनी बातें
कैसे भूलूँ, दफन करूँ सोने से दिन, चाँदी सी रातें
रंग - बिरंगी दुनिया ने कभी न मेरे मन को जीता
आँखे जब हों भरी - भरी समझ लेना जीवन है रीता

पहली चोट लगी जब दिल पे घायल पंछी सा तड़पा था
विराने सागर के पार दूर कहीं उड़ना चाहता था
रस्मों ने झट कैद किया पर टूट गया था, मन का रिश्ता
आँखे जब हों भरी - भरी समझ लेना जीवन है रीता

बोझिल मन को समझाया था धरती ने - आकाश ने
उमड़े आँसू छुप न सके थे, जतन खिंची मुस्कान से
हँस कर जीना सीख गया दिल आँसू - पीता - पीता
आँखे जब हों भरी - भरी समझ लेना जीवन है रीता
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी