जीवन-सार - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

उजला दिन अँधियारी रात
ये दोनों जीवन के साथ
उत्थान,पतन,अपमान-मान
रंगीन जश्न, सूना श्मशान
ढलता सूरज, उगता चाँद
कहता हमसे,यह लो मान
सुख-दुख जीवन के दो पहलू
एक आता, दूजा छुप जाता
इस चक्र में बँधा संसार
यह नियम,संसृति-आधार
पतझड़,मधुमास,ज्येष्ठ,आषाढ़
सर्दी में कोहरे की चादर
गर्मी में तारों की रात
घूम-घूम कर आती जाती
जीवन-मृत्यु, जीत और हार
तटस्थ भाव से जीना रहना
यही है, इस जीवन का सार!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी