जिसको भी देखा - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

जिसको भी देखा, दुखी पाया
अपनी वीरानियों से जूझते पाया
नम आँखों से कुछ तलाशते पाया

जिसको भी देखा, उदास पाया
चेहरे पे तैरता दर्द पाया
पीले पत्तों पे अकेले चलता पाया

जिसको भी देखा, बोझिल पाया
सन्नाटों के साथ जीता पाया
शून्य में कुछ तलाशता पाया

जिसको भी देखा, बेज़ार पाया
दिल के सहरा से उलझते पाया
पीर का हमसफ़र पाया

जिसको भी देखा बेहाल पाया
दर्द से तर - बतर पाया
यादों के दरिया में तैरता पाया

जिसको भी देखा तरसता पाया
अपनों के बीच अकेला पाया
जीने का बहाना खोजता पाया

जिसको भी देखा बिखरता पाया
मन ही मन कुछ समेटता पाया
चंद खुशियों को सहेजता पाया
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी