ईमान - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

ईमान को क्या हो गया है
रोते - रोते सो गया है
पहले रहता था दिलों में
आज बेघर हो गया है

हर गली, हर सहन, नुक्कड़
हो गये बेरहम क्यों कर
ठोकरों पे मार ठोकर
उसको घायल कर दिया है
बेसहारा और विवश वो
आज कितना हो गया है
ईमान को क्या हो गया है

मान उसका खो गया सब
नाम उसका मिट गया अब
झूठ के नीचे दबा वह
कालिमा में धँस गया है
पंक में वो फँस गया है
वो नकारा हो गया है
ईमान को क्या हो गया है

जो भी उसका तेज था
और अभी तक शेष था
वो भी अब निस्तेज होकर
खो अँधेरों में गया है
हो गया विकलांग बिल्कुल
अधमरा वो हो गया है
ईमान को क्या हो गया है!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like