गीत - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

वो दिल का तराना, वो बीता फसाना
क्यों याद आता है, वो बिछुड़ा जमाना

वो पीपल का साया, वो भौरों की गुनगुन
वो बादल की छाया, हवाओं की सनसन
वो ख्वाबों में डूबे, तेरा मुस्कराना!
क्यों याद आता है वो...

वो गर्मी की रातें, वो तारों की टिमटिम
वो अम्बवा की बौरें, वो पावस की रिमझिम
दबे पाँव आकर, तेरा लौट जाना!
क्यों याद आता है वो...

वो आँगन का कोना, वो चन्दा सलोना
नीली सी चादर का, सूना बिछौना
उदासी में डूबी, दो आँखों का मुँदना
क्यों याद आता है वो...
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like