दुख-विगलन - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

6 min read · 12.4K reads

देखी जो सागर की पीड़ा
अपनी पीड़ा भूल गई मैं
देखे जो बादल के आँसू
अपने आँसू भूल गई मैं!

तिल-तिल दिल जला करता था
रह-रह कर दिल के कोने में
दर्द सघन उठा करता था
यादों के निर्दयी साए में
तिल-तिल दिल जला करता था
पर, एक दिन देखा सागर को
पीड़ा से वह व्यथित-मथित था - ज्वार-भाटे की उठा पटक में
दहला दिल उसका दिखता था
सौम्य - शान्त वो रूप अनूठा
दूर-दूर तक दुख विगलित था
फिर भी बिखरी सीमाओं को
और उफनते अपने जल को
बड़े धैर्य से साध रहा था,
अपने पाटों में बाँध रहा था
उसकी इस पीड़ा के आगे
विकलित मन कुछ थमा-थमा था - सहनशक्ति की क्षमता का बल
अन्तरतम में उभर रहा था,
देखी जो सागर की पीड़ा अपनी
पीड़ा भूल गई मैं!

ऐसे ही एक दिन बादल को,
देखा मैंने अश्रु बहाते
टप-टप टपके पहले तो वे
फिर झड़ी लग गई हौले हौले
किसी तरह न रूकते थे
बहते आँसू उमड़ घुमड़ के
गगन धरती संग चाँद और तारे
डूब गये उस बाढ़ में सारे
प्रलय आ गई थी सृष्टि में,
धुंध छा गई थी दृष्टि में,
अविरल बहती अश्रु धार
झर - झर पीड़ा की बौछार
कैसे रोकूँ, कैसे थामूँ
दुखियारे बादल के आँसू
इसी सोच में सूख गये थे
मेरे अपने बहते आँसू!
देखे जो बादल के आँसू
अपने आँसू भूल गई मैं!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी