बोझिल हवा - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

हवा ने आकर छुआ जो मुझको
लगा कि, भीगी, बोझिल है वो कुछ
पूछा जो मैंने - क्यों तू उदास
पलट के आई झोंके के साथ
बोली गले से भर्राए अपने -
सदमे से सूनी आँखों को देखा
दहशत से रोते लोगों को देखा
न रोटी की भूख,न पानी की प्यास
बस, अपनी जान बसाने की आस
मौत की आहट से चौंके घरौन्दे
खाली पड़े हैं, हिंसा के रौन्दे
ऊपर से जीवित यूँ तो हैं वे सब
अन्दर से मुर्दा जीते हैं बेबस
मिलकर उन्हीं से अभी आ रही हूँ
आँचल में आँसू लिए आ रही हूँ
देखे हैं दुख सुख मैंने भी जीवन में
सावन और पतझड़,
बारिश की रिमझिम में,
बेबात उजड़े लोगों के चेहरे
आँखों में उनकी बढ़ते अँधेरे
साँसों पे सबकी मौत के पहरे
देखे न मैंने ऐसे कभी थे
सुबकते, बिलखते लोगों के डेरे!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी