भँवर - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

क्यों हम रिश्तों में बँधते
माया मोह में गहरे धँसते
माँ की ममता,पिता का प्यार
बहन-भाई और बेटा-बेटी
देते उन पर दिल को वार
मेहनत करते, कष्ट उठाते
जीवन की सुविधाएँ जुटाते
हँसते, गाते, पीते, खाते
दूर होने पर अश्रु बहाते
कभी रूठते, कभी मन जाते
कभी लड़ते, कभी गले लग जाते,
शैशव जाता, यौवन आता
कब यौवन गायब हो जाता
और बुढ़ापा आकर हम पर,
आँख-कान की क्षीण शक्ति कर,
पल-पल यह एहसास कराता
कितना क्षणिक, अनिश्चित जीवन
कब साँसों की गति रूक जाए
हो जाए जीवन की शाम.....!
फिर भी हम रिश्तों का एक
लम्बा चौड़ा बुनते जाल,
पुनर्जन्म में, पुनर्मिलन की
रखते दिल में अनबुझ प्यास!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like