अब माँ है न निवास है - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

बाहर से जब लौटती थी तो माँ को बैठा देख

घर में एक निवास का एहसास होता था
अब एक ठंडा एहसास जकड लेता है
माँ की मुस्कराहट देख मन खिल उठता था
अब माँ को न पाकर मन मुरझा जाता है

माँ के होने से घर कितना गुनगुना था
चैन मुझे अपने आगोश में लिए रहता था

पर, अब एक बेचैनी हरपल सतात्ती है
पूरब की दीवार कैसी चहकती रहती थी
झरोखे रह-रह के खिलखिलाते रहते थे,
अब ये हरदम उदास हुए बिसूरते रहते हैं

इन्हें क्या हो गया है, माँ तो मेरी गई है?
अब माँ है न निवास है न गुनगुना एहसास है
जीवन बस उदास, उदास और उदास है
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like