ठंडी कवितायें - दीपक मशाल

दीपक मशालदीपक मशाल24 Sept 1980

9 min read · 12.4K reads


परेशानियों के सर्द मौसम में
जो चिंताओं की बरफबारी हुई है ना
उनसे जम से गए थे शब्द

इन कविताओं में सुर लय ताल की गर्मी भी नहीं थी
जो पिघला के कर पाती इन्हें पुनः चलायमान..
जोड़ पाती इन्हें जीवन की मुख्य धारा से
ला सकती इन्हें निकाल के
अंधेरी काली कोठरियों से
लोगों की नज़र की धूप में

तभी तो ना
नाम दिया है इन्हें मन ने
हाँ इकलौता जीवित बचे इस मन ने
इन जमी हुई रचनाओं को
ठंडी कविताओं का.

काश दौड़ा सकता इन जमे हुए उलझे शब्दों को
रचनात्मकता की समर्पित सड़क पर..

दोहराने की अदाओं से अपरिचित है ये सड़क
वही सड़क जिसका ओर और छोर नहीं
ऐसा भी नहीं कि ये बहुत लम्बी है
या कि हमारे पास नहीं है
आठ तेज़ भाग सकने वाले अश्वों वाला रथ..
उसका ओर-छोर तो सिर्फ इसलिए नहीं
कि ना तो इसका आदि है और ना अंत..
ताज्जुब है कि यह अनंत भी नहीं
यह तो सिर्फ गोल है
रोटी की तरह नहीं
संसद की तरह
और गोल है उस पहिये की तरह
जिसे मेरे गाँव में बांस की अनुपयोगी डंडी से चलाता फिरता था
वो मेरा हमउम्र एक बच्चा..

हाँ वही बच्चा जिसके स्वेटर की उधड़ी हुई आस्तीनें
उसके जुकाम से पीड़ित होने पर
करते थे रुमाल का भी काम
और मैं उसे सिर्फ देख सकता था
सिर्फ देख सकता था ठेलते हुए साइकल के उस पुराने टायर को
क्योंकि मेरे वर्ग के बच्चों के लिए नहीं था वह एक उत्तम खेल..

खैर..
गोल होने पर भी इस सड़क पर दोहराव नहीं मिलता
नहीं मिलते कभी निशान इसपर से गुज़र चुकने वाले वाहनों के
ना ही पशुओं के, ना मनुष्यों के
और कीटों सरीसृपों का तो कहना ही क्या..

अरे हाँ आज ही एक ऊर्जास्रोत ने पिघलाया है
इनपर जमी कुछ बरफ को
वो ऊर्जास्रोत है याद का
बचपन के.. मेरे गाँव में गुज़ारे दिनों का..
दीपक मशाल
About the poet

दीपक मशाल

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय