मृत्यु - दीपक मशाल

दीपक मशालदीपक मशाल24 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

मृत्यु एक उत्सव
उत्सव
जो दोनों अँगूठों को
दोनों कनपटियों पर रख
अँगुलियों को तेजी से नचाते हुए
जीवन को चिढ़ाते जीभ

जीवन भर के
सुनार की हथौड़ियों जैसे सहस्रों अमर दुखों पर
लुहार की एक चोट बन
अंतिम उपहास उड़ाता...
कुछ यूँ कि आत्मा भी
हँसकर त्याग देती देह
उत्सव में डूबकर
दर्द की जड़ को दुत्कार देती

किंतु
मृत्यु नहीं अंत जीवन का
बल्कि यह पहला कदम
अमरता की ओर

उनके लिए
जो अपने जीवन भर बाँटते, बिखेरते
खुशी, सुख और आनंद
दीपक मशाल
About the poet

दीपक मशाल

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी