मैं नारी हूँ.. - दीपक मशाल

दीपक मशालदीपक मशाल24 Sept 1980

8 min read · 12.4K reads


हर सुबह समेटती हूँ ऊर्जाओं के बण्डल
और हर शाम होने से पहले
छितरा दिया जाता है उन्हें
कभी परायों के
तो कभी तथाकथित अपनों के हाथों..

कई बार तो.. कई-कई बार तो
भरनी चाही उड़ान
हम परों से नहीं हौसलों से उड़ते हैं सुनकर
पर ना तो थे असली पर
और न हौसलों वाले ही काम आये..
सिर्फ एक अप्रकट
एक अदृश्य सूली से खुद को बंधे पाया
हौसले के परों को बिंधे पाया
फिर भी हर बार लहु-लुहान हौसले लिए
बारम्बार उगने लगती हूँ कैक्टस की तरह

उगने से पहले ही..
क्षितिज को चीरकर ऊपर बढ़ने से पहले ही
उम्मीदों का कर दिया जाता है सूर्यास्त
यथार्थ की रणभूमि की ओर कूच करने से पहले ही
मेरी सोच की सेनाओं को
कर दिया जाता है परास्त

उम्मीद से मेरा रिश्ता
केवल इतना ही लगता है
कि मुझ से जुड़े लोग खुश से नज़र आते हैं
जब जानते हैं कि मैं उम्मीद से हूँ
पर ये खुशी भी परिणत हो जाती है दुःख में
कई बार जब उस उम्मीद के नतीजे में
मेरी जैसी कोई प्रतिरूप आ गिरती है मेरी झोली में

हाँ कुछ परछाइयां हैं मेरी
जो शहर तक पहुँची तो हैं
पर रात हो या दोपहर
शाम हो या सहर वो भी सहमी सी है
फिर भी हर हालत में भिड़ी रहती हैं हालात से..

लेकिन मेरा असल वजूद आज भी
गाँव की, कस्बों की
तंग गलियों में ही सिमटा है
यूं तो पूजाघर की दीवारों पर टंगी तस्वीरों में
मेरे हाथों में तीर है.. तलवार है.. त्रिशूल है
पर हकीकत में
सिर्फ बेलन है चिमटा है

सच है कि शायद डंके की चोट पर मैं कह न पाऊं
कानाफूसी से सही पर हर कान तक अपनी बात पहुंचाऊँगी
कि मैं नारी हूँ .. पर हारी नहीं हूँ
सिर्फ और सिर्फ दर्द की अधिकारी नहीं हूँ
दीपक मशाल
About the poet

दीपक मशाल

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी