शोक सभा - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

आपके जीने से क्या हुआ ?
आपके मरने पर एक दिन छुट्टी हुई ।
हम मनाते हैं — हर रोज़ आप मरें ।
हम हर रोज़ शोकसभा करेंगे
और प्रस्ताव पारित कर कहेंगे —
‘मित्रो, दिवँगत पुरुष कितने महान्  थे !
कितने सुशील सच्चरित्र थे !
ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे ।’
एक  मिनट मौन रहकर हंसते हुए
घर वापस जाएँगे
और आपके बोझ से अपने को हल्का पाएँगे ।
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories